,

ढुल्लू महतो के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्वी टुंडी में फूंका पुतला

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के शंकरडीह चौक पर प्रदर्शन किया। जिला कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के शंकरडीह चौक पर प्रदर्शन किया। जिला कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों छाताबाद में हुए भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सांसद और विधायक पहुंचे थे। इसी दौरान सांसद ढुल्लू महतो द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया।

योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि सांसद जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक बयान देते समय पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कथित बयान की निंदा करते हुए सांसद से अपने शब्दों के लिए माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

कार्यक्रम में सिद्धीक अंसारी, चांद मुर्मू, रवि बाउरी, जयप्रकाश रजक, शुभम मंडल, देवरंजन रजक, संजीव रजक, मजिद अंसारी, मुलीराम दा, मिहिर रवानी, बिट्टू गोस्वामी, प्रदीप मुर्मू और संजीत हांसदा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports