धनबाद: धनबाद डिस्ट्रीक्ट फोटोग्राफी ट्रेड एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन 15 अक्टूबर को किया गया। बैठक में सदस्यों की सहमति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों को आगे बढ़ाना है।
मनीष शाह अध्यक्ष, रंजीत जायसवाल सचिव
एसोसिएशन के 2 अक्टूबर को हुए चुनाव में मनीष शाह को अध्यक्ष, रंजीत जायसवाल को सचिव और जय प्रकाश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद 15 अक्टूबर की बैठक में अभिजीत भट्टाचार्य को उपाध्यक्ष, विवेक कुमार को सहसचिव और मोहम्मद इसरारुल हक़ को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को बेहतर बनाने, सदस्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और फोटोग्राफी कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।
कई सदस्य रहे मौजूद
बैठक में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, सलाहकार भारत चावड़ा, मृत्युंजय प्रसाद और संजय कुमार सहित अमित कुमार, रूपेश कुमार, मनोज रवानी, अंकुर कुमार, पिंटू दत्ता, मिथिलेश ठाकुर, दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम पंडित, अभिलाष कुमार, भोलू चौहान, मोहन देव, आनंद विश्वकर्मा, वरुण कुमार, सिंटू शर्मा, विक्की सिंह, धनंजय कुमार और गौरव डोकानिया समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नई कमेटी के सामने फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों को एकजुट रखने और उनकी समस्याओं व हितों को संगठन के माध्यम से आगे रखने की जिम्मेदारी होगी।
















