, ,

टुंडी में माहुरी वैश्य महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

JP Bharat Shareटुंडी। पूर्णाडीह में माहुरी वैश्य महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी मां मथुरासिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। सावन महोत्सव में समिति की महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सावन के पारंपरिक गीत, नृत्य, मनोरंजक खेल और विभिन्न…

JP Bharat Share

टुंडी। पूर्णाडीह में माहुरी वैश्य महिला समिति की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी मां मथुरासिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

सावन महोत्सव में समिति की महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सावन के पारंपरिक गीत, नृत्य, मनोरंजक खेल और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महिलाएं पारंपरिक सावन परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं।

समिति की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द के माहौल में हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports