,

धनसार में चोरी की बाइक और देशी कट्टा के साथ 6 युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लायर भी पकड़ा गया

JP Bharat Shareधनबाद। धनसार थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, 3.15 एमएम का जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें एक बाइक मटकुरिया इलाके से चोरी की गई बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 22…

JP Bharat Share

धनबाद। धनसार थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, 3.15 एमएम का जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें एक बाइक मटकुरिया इलाके से चोरी की गई बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे गश्ती दल कला संगम, मनईटांड़ के पास पहुंचा। वहां दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने के बाद सीटी हॉक्स की मदद से गांधी नगर शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुकेश कुमार, मो. साकित हुसैन, किशन बास्फोड़, बबलू यादव, नितीश कुमार और आजाद आलम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आजाद आलम के पास से देशी कट्टा और मुकेश कुमार की जेब से जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही।

पूछताछ में पुलिस को हीरो ग्लैमर बाइक संख्या JH10-BS8371 के मटकुरिया से चोरी होने की जानकारी मिली। वहीं सीडी डिलक्स बाइक संख्या JH10-BB9690 को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

हथियार के स्रोत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुहाटांड़ निवासी 29 वर्षीय जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अब हथियार के स्रोत, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी की अन्य घटनाओं से संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

कार्रवाई में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports