धनबाद। ठाकुर कुल्ही धैया वार्ड संख्या 21 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रद्युत कुमार राय ने की। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों और समिति के पुनर्गठन को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि ठाकुर कुल्ही में वर्ष 2009 से दुर्गा पूजा का आयोजन पारंपरिक तरीके से किया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा को उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
पूजा के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा और प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में आगामी 4 सितंबर को दुर्गा मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया।
नई कमेटी का गठन
सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। मदन मोहन सिंह को अध्यक्ष, विकास राय को सचिव और रंजीत जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।
















