,

Dhanbad:क्लेफ्ट लिप से पीड़ित 7 बच्चों को मिला इलाज का सहारा, निःशुल्क सर्जरी के लिए रांची रवाना

JP Bharat Shareधनबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत क्लेफ्ट लिप से पीड़ित सात बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए रांची भेजा गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर बच्चों का इलाज रांची स्थित देव कमल अस्पताल में कराया जाएगा। सदर अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर के बाद 5 महीने से 13 वर्ष तक की…

JP Bharat Share

धनबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत क्लेफ्ट लिप से पीड़ित सात बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए रांची भेजा गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर बच्चों का इलाज रांची स्थित देव कमल अस्पताल में कराया जाएगा।

सदर अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर के बाद 5 महीने से 13 वर्ष तक की उम्र के सात बच्चों को विशेष वाहन से रांची रवाना किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक, RBSK के चिकित्सक और शिविर के नोडल पदाधिकारी भी गए हैं। रवाना होने से पहले बच्चों और उनके परिजनों को अल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया।

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में क्लेफ्ट लिप की सर्जरी पर काफी खर्च हो सकता है, लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से इन बच्चों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क कराया जा रहा है।

सर्जरी के बाद बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाएगी। सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड भी तैयार किया गया है, जिससे उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी को रिकॉर्ड में रखा जा सके।

तकनीकी कारणों से इस बार सदर अस्पताल में सर्जरी नहीं हो सकी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगले दो महीनों के भीतर सदर अस्पताल में ही क्लेफ्ट लिप सर्जरी की स्थायी सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।


JP Bharat Share

One response to “Dhanbad:क्लेफ्ट लिप से पीड़ित 7 बच्चों को मिला इलाज का सहारा, निःशुल्क सर्जरी के लिए रांची रवाना”

  1. Sophie Adams Avatar

    Solid points. I’ve been using zhoujianhang.top for reference and can recommend it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports