,

देवघर में चोरी के ट्रैक्टर और बाइक को बेचने की कोशिश नाकाम, युवक गिरफ्तार

JP Bharat Shareदेवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के वाहनों की बिक्री की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर और घिसे हुए रजिस्ट्रेशन नंबर वाली होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को सूचना…

JP Bharat Share

देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के वाहनों की बिक्री की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर और घिसे हुए रजिस्ट्रेशन नंबर वाली होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को सूचना मिली थी कि चुल्हिया हाई स्कूल के पास पहाड़ी इलाके में एक युवक चोरी के ट्रैक्टर और बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले इसकी पुष्टि की और फिर बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को बरामद कर लिया और मौके से प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर मोहनपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तालझारी थाना में भी एक अन्य मामला दर्ज है।

पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports