,

महुदा में रेलवे के ओवरहेड तार की चोरी, 25 हजार वोल्ट लाइन से करीब 900 मीटर तार गायब

JP Bharat Shareकतरास/महुदा। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल अंतर्गत चरकीटांड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे की विद्युत व्यवस्था को निशाना बनाकर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने महुदा वाशरी साइडिंग की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर लगे ओवरहेड विद्युत तार को काटकर चोरी कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब…

JP Bharat Share

कतरास/महुदा। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल अंतर्गत चरकीटांड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे की विद्युत व्यवस्था को निशाना बनाकर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने महुदा वाशरी साइडिंग की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर लगे ओवरहेड विद्युत तार को काटकर चोरी कर लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब एक दर्जन रेलवे पोल से लगभग 900 मीटर ओवरहेड तार गायब होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये तार रेलवे की 25 हजार वोल्ट क्षमता वाली विद्युत लाइन का हिस्सा थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने चोरी हुए तार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि 25 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज रेलवे लाइन के तारों को आखिर चोरों ने किस तरह काटकर वहां से हटा दिया? इतनी संवेदनशील विद्युत लाइन के पास पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम देना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में भी चर्चा का माहौल है। रेलवे और आरपीएफ की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात कब हुई, इसमें कितने लोग शामिल थे और चोरी किए गए तार को कहां ले जाया गया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और रेलवे की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हाई-वोल्टेज रेलवे लाइन से इतनी बड़ी मात्रा में तार चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports