,

पूर्वी टुंडी थाना परिसर में सपरिवार भोलेनाथ की पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी। पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी और सपरिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान आचार्य…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी। पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी और सपरिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान आचार्य पंडित संजय पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। विशेष पूजा और अनुष्ठान के दौरान थाना परिसर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

पूजा-अर्चना के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर भगवान शिव से पूर्वी टुंडी क्षेत्र के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा की मंगल कामना की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे, यही बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है।

वहीं, संध्याकाल में थाना परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे।

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पूरे थाना परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयकारे गूंजते रहे।

सावन की अंतिम सोमवारी पर पूर्वी टुंडी थाना परिसर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम आस्था और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली और शांति की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports