,

जामताड़ा में दुर्गापूजा पंडाल में आधी रात लगी आग, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

JP Bharat Shareजामताड़ा: जिले के मिहिजाम स्थित चर्खापहाड़ी गांव में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि दुर्गापूजा पंडाल में आग लगने से ग्रामीणों में मायूसी छा गई। गांव में पहली बार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा था और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था। हालांकि, आग की घटना से तैयारियों को झटका लगा। हादसा…

JP Bharat Share

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम स्थित चर्खापहाड़ी गांव में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि दुर्गापूजा पंडाल में आग लगने से ग्रामीणों में मायूसी छा गई। गांव में पहली बार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा था और इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था। हालांकि, आग की घटना से तैयारियों को झटका लगा।

हादसा या जानबूझकर लगाई गई आग?

घटना के बाद ग्रामीणों के बीच आग लगने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई। हालांकि, अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

पूजा समिति के सदस्य जयंतो दत्ता और मनोज दत्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा और इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अब ग्रामीणों को जांच पूरी होने और आग लगने के कारणों का पता चलने का इंतजार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports