,

धनबाद में 17 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन का भूमि पूजन, राजपूत समाज का वर्षों पुराना सपना होगा साकार

JP Bharat Shareधनबाद: राजपूत समाज के लिए महाराणा प्रताप भवन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। महाराणा प्रताप जन कल्याण एवं भवन निर्माण ट्रस्ट की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कार्मिक नगर में बीसीसीएल क्वार्टर के पीछे, सुगियाडीह, सरायढेला…

JP Bharat Share

धनबाद: राजपूत समाज के लिए महाराणा प्रताप भवन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। महाराणा प्रताप जन कल्याण एवं भवन निर्माण ट्रस्ट की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कार्मिक नगर में बीसीसीएल क्वार्टर के पीछे, सुगियाडीह, सरायढेला में होगा।

ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भवन का निर्माण समाज की एकजुटता, सम्मान और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र

अरुण कुमार सिंह के अनुसार, प्रस्तावित भवन समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का केंद्र बनेगा। इससे समाज के लोगों को एक साझा मंच मिलेगा और आपसी एकता व भाईचारे को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम को लेकर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह है। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री एसके सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह और मुन्ना सिंह, बरमसिया शाखा अध्यक्ष विनोद सिंह, मनईटांड़ शाखा अध्यक्ष लल्लू सिंह सहित राजेश सिंह, पियुष सिंह, विजय सिंह और अविनाश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports