, ,

धनबाद:पेड़ों को राखी बांधकर महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

JP Bharat Shareभूली: रक्षाबंधन के अवसर पर शक्ति समर्पण संस्था की महिलाओं ने अनूठे तरीके से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। झारखंड मोड़ स्थित किनारे नर्सरी में महिलाओं ने पौधों और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने पेड़ों को भाई का प्रतीक मानते हुए कहा कि जिस तरह…

JP Bharat Share

भूली: रक्षाबंधन के अवसर पर शक्ति समर्पण संस्था की महिलाओं ने अनूठे तरीके से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। झारखंड मोड़ स्थित किनारे नर्सरी में महिलाओं ने पौधों और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

महिलाओं ने पेड़ों को भाई का प्रतीक मानते हुए कहा कि जिस तरह भाई अपने परिवार की सुरक्षा करता है, उसी तरह पेड़-पौधे भी मानव जीवन की रक्षा करते हैं। पेड़ों से हमें स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन मिलती है, इसलिए पर्यावरण संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। साथ ही पेड़ों की कटाई रोकने और हरियाली को बचाने का संकल्प लिया गया।

संस्था की महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। पेड़ों को राखी बांधकर लोगों को प्रकृति की रक्षा का संदेश देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संतोषी आनंद, सचिव मधु सिंह, संगीता सिन्हा, बिना वर्मा, संगीता शर्मा, अमृता श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, मंजू सिंह, रवि निषाद, दिलबाग सिंह और मानस रंजन पाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports