,

Baliyapur | राखी बांधने जाएं निश्चिंत होकर, घर की सुरक्षा का जिम्मा बलियापुर पुलिस का!

JP Bharat Shareधनबाद/बलियापुर : रक्षाबंधन को लेकर बलियापुर थाना पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए खास पहल की है। पुलिस ने अपील की है कि जो लोग त्योहार के दौरान अपना घर बंद कर बाहर जा रहे हैं, वे इसकी सूचना थाना को जरूर दें। सूचना मिलने के बाद संबंधित इलाकों में पुलिस की…

JP Bharat Share

धनबाद/बलियापुर : रक्षाबंधन को लेकर बलियापुर थाना पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए खास पहल की है। पुलिस ने अपील की है कि जो लोग त्योहार के दौरान अपना घर बंद कर बाहर जा रहे हैं, वे इसकी सूचना थाना को जरूर दें।

सूचना मिलने के बाद संबंधित इलाकों में पुलिस की विशेष गश्ती और निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि बंद मकानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बेफिक्र होकर रक्षाबंधन मनाएं। घर बंद कर बाहर जाने की स्थिति में पुलिस को जानकारी देने से संबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बलियापुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास को और बेहतर बनाना है।

संदेश साफ है—आप अपनों के साथ रक्षाबंधन मनाइए, आपके घर की सुरक्षा के लिए बलियापुर पुलिस मुस्तैद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports