,

Dhanbad | कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों ने उपायुक्त को बांधी हस्तनिर्मित राखी

JP Bharat Shareधनबाद : धांगी मोड़ स्थित अल्टीमेट एनर्जी रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों और टीम ने जिला उपायुक्त आदित्य रंजन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार की गई राखी उपायुक्त को भेंट की और उनकी कलाई पर राखी…

JP Bharat Share

धनबाद : धांगी मोड़ स्थित अल्टीमेट एनर्जी रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों और टीम ने जिला उपायुक्त आदित्य रंजन से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार की गई राखी उपायुक्त को भेंट की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। विद्यार्थियों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास से उपायुक्त काफी प्रसन्न हुए।

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

केंद्र के संचालक Sanoj Sir के मार्गदर्शन में Shubham Singh सहित Kiran Sharma, Laxmi, Seema Soren, Ritika, Puja, Neha, Ankuri और Moon मौजूद रहीं।

इस मुलाकात ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports