NewDelhi | लाल किले से राष्ट्रीय कमेंट्री का गौरवपूर्ण अनुभव, कर्नल जे. के. सिंह ने साझा की यादें

JP Bharat Shareनईदिल्ली/झारखंड : स्वतंत्रता दिवस 2026 कर्नल जे. के. सिंह के लिए बेहद खास और यादगार रहा। उन्हें लाल किले से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की राष्ट्रीय कमेंट्री करने का अवसर मिला। उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ देश के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ने का अनूठा अनुभव बताया। कर्नल जे.…

JP Bharat Share

नईदिल्ली/झारखंड : स्वतंत्रता दिवस 2026 कर्नल जे. के. सिंह के लिए बेहद खास और यादगार रहा। उन्हें लाल किले से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की राष्ट्रीय कमेंट्री करने का अवसर मिला। उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ देश के गौरव और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ने का अनूठा अनुभव बताया।

कर्नल जे. के. सिंह ने बताया कि लाल किले के ऐतिहासिक परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम और वीर बलिदानियों की यादें महसूस हुईं। सैन्य बैंड की धुन, समारोह की तैयारियां और तिरंगे की मौजूदगी ने माहौल को और भावपूर्ण बना दिया।

राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन, ध्वजारोहण और राष्ट्र के नाम संबोधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षणों की कमेंट्री करने की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई। उनके अनुसार, यह केवल कार्यक्रम का विवरण देना नहीं था, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्रीय गौरव को अपनी आवाज देने का अवसर था।

उन्होंने बताया कि लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे को लहराते देखना, वंदे मातरम् की गूंज और राष्ट्रगान की धुन उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहे। समारोह के दौरान उनकी कमेंट्री की सराहना भी की गई, जिसे उन्होंने सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताया।

भारतीय सेना में साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक देश की सेवा करने के बाद लाल किले से राष्ट्रीय कमेंट्री करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण गौरवपूर्ण पड़ाव रहा।

कर्नल जे. के. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य और जिम्मेदारी का भी संदेश है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए अपने कर्म और निष्ठा से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

“जिस भारत को हमारे वीरों ने अपने रक्त से स्वतंत्र कराया, उस भारत को अपनी निष्ठा, अपने कर्म और अपनी क्षमताओं से और मजबूत बनाना हम सभी का दायित्व है।”


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports