ranchi झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

JP Bharat Shareरांची : झारखंड में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त से 1 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में भारी…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त से 1 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।

शनिवार को दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के साथ आसपास के इलाकों और धनबाद में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports