,

धनबाद में रोगी कल्याण समिति की बैठक, सदर अस्पताल की सुविधाओं में सुधार पर चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष शारदा सिंह ने की, जबकि धनबाद के महापौर संजीव सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा…

JP Bharat Share

धनबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष शारदा सिंह ने की, जबकि धनबाद के महापौर संजीव सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। मरीजों को इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने, अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद विधायक के प्रतिनिधि रवि सिन्हा, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पदाधिकारी (DRHO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), अस्पताल प्रबंधक और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करना और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। अब बैठक में हुई चर्चा के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में क्या सुधार किए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports