नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को शनिवार से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नया रेट 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू होगा।
कंपनी के अनुसार, CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड LNG से आता है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से गैस की बढ़ी लागत की भरपाई के लिए CNG के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG से चलने वाले निजी वाहनों, टैक्सियों और अन्य वाहनों के खर्च पर पड़ सकता है।
बताया गया है कि इस साल दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है।
















