,

deoghar राजकीय श्रावणी मेला 2026 का समापन, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शुरू हुई स्पर्श पूजा

JP Bharat Shareदेवघर : देवघर में एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला 2026 का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। मेला के अंतिम दिन उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंदिर से अर्घा हटाया गया, जिसके पश्चात…

JP Bharat Share

देवघर : देवघर में एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला 2026 का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। मेला के अंतिम दिन उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।

पूजा के बाद मंदिर से अर्घा हटाया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श पूजा शुरू कर दी गई। अर्घा हटने के बाद अधिकारियों ने विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार पूजा की।

पूजा के उपरांत उपायुक्त ने श्रावणी मेला के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए बाबा बैद्यनाथ को नमन करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं, समापन अवसर पर मां तारा मंदिर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

मेला समापन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी, कर्मचारी और मंदिर से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports