धनबाद : होमगार्ड बहाली के तहत शनिवार को शहरी तकनीकी (धनबाद) मेधा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा किया गया।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि 31 अगस्त को मेधा सूची क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों और क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
वहीं, जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें 1 सितंबर 2026 को वेरिफिकेशन कराने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।
उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं। किसी व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर चयन या काम कराने का प्रलोभन दिए जाने पर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।
















