,

dhanbad IIT-ISM के 13 छात्र बने ‘साइबर साथी’, पुलिस के साथ चलाएंगे जागरूकता अभियान

JP Bharat Shareधनबाद : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए धनबाद पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। इस पहल में दूरसंचार विभाग और IIT-ISM धनबाद भी सहयोग कर रहे हैं। IIT-ISM के 13 छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देकर ‘साइबर साथी’ बनाया गया है। ये छात्र अगले…

JP Bharat Share

धनबाद : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए धनबाद पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। इस पहल में दूरसंचार विभाग और IIT-ISM धनबाद भी सहयोग कर रहे हैं।

IIT-ISM के 13 छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देकर ‘साइबर साथी’ बनाया गया है। ये छात्र अगले एक वर्ष तक जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएंगे।

अभियान के दौरान फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP साझा करने, डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों को लेकर लोगों को सतर्क किया जाएगा।

ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब के अनुसार, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध मोबाइल नंबरों और अवैध सिम कार्ड की पहचान के लिए पुलिस और दूरसंचार विभाग मिलकर काम करेंगे। संदिग्ध नंबरों से जुड़ी जानकारी पुलिस के साथ साझा की जाएगी।

पुलिस म्यूल बैंक खातों की पहचान कर उन्हें फ्रीज कराने की दिशा में भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही सिम विक्रेताओं, सीएसपी संचालकों और संबंधित लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल और साइबर सुरक्षा से जुड़ी सामग्री के जरिए अभियान को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports