,

dhanbad धनबाद में गंभीर बीमारियों के इलाज की बड़ी सुविधा, SJAS अस्पताल में कोल इंडिया लाभार्थियों को मिलेगा कैशलेस इलाज

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब कोल इंडिया के पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब कोल इंडिया के पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उनके गृह क्षेत्र में ही आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें रांची, कोलकाता या अन्य बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

अस्पताल में कैंसर, हृदय, किडनी, लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। हृदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी, जबकि किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस और यूरोलॉजी की सुविधा भी मौजूद है।

मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां बीमा स्वीकृति, दस्तावेजों की जांच, भर्ती, जांच, सर्जरी, आईसीयू, दवा, डिस्चार्ज और फॉलोअप से जुड़ी प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के गंभीर बीमारी योजना के लाभार्थियों के लिए भी यह सुविधा अगले 15 दिनों में पूरी तरह शुरू होने की उम्मीद है।

अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ICU, NICU और HDU के साथ CT Scan, MRI, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, कलर डॉप्लर और आधुनिक पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

इस सुविधा का लाभ धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर और दुमका के मरीजों को भी मिलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports