,

dhanbad धनबाद के तीरंदाजों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय खेल दिवस पर 31 पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से जिले के प्रतिभावान तीरंदाजों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन क्लब में हुए समारोह में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 31 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से खिलाड़ियों में…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से जिले के प्रतिभावान तीरंदाजों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन क्लब में हुए समारोह में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 31 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि धनबाद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने सरकार से जिले में बेहतर स्टेडियम और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि धनबाद के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बना सकें।

समारोह में विशिष्ट अतिथि धनबाद बार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और पूर्व अध्यक्ष एवं जीपी अमरेन्द्र सहाय मुन्ना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी और पावरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय चैंपियन दुर्गा राम ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव जुबैर आलम ने किया। मौके पर वरीय अधिवक्ता मजहर अली खान, अनंत श्रीकृष्णा, महफूज आलम, इरफान आलम सहित संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए इस सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है। अब बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षण के साथ धनबाद के तीरंदाज बड़े मंचों पर जिले का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports