Ranchi सहारा मामले में 31 अगस्त को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, 18 याचिकाओं पर आ सकता है फैसला

JP Bharat Shareरांची : झारखंड हाईकोर्ट में 31 अगस्त को सहारा इंडिया से जुड़े आपराधिक मामलों को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। सहारा इंडिया के अधिकारियों और उससे जुड़ी तीन सोसाइटियों की ओर से दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द कराने के लिए दाखिल की गई 18 याचिकाओं पर अदालत सुनवाई करेगी। जानकारी के अनुसार, करीब एक…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में 31 अगस्त को सहारा इंडिया से जुड़े आपराधिक मामलों को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। सहारा इंडिया के अधिकारियों और उससे जुड़ी तीन सोसाइटियों की ओर से दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द कराने के लिए दाखिल की गई 18 याचिकाओं पर अदालत सुनवाई करेगी।

जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले सहारा इंडिया पार्टनरशिप के अधिकारियों और संबंधित सोसाइटियों की ओर से ये याचिकाएं दाखिल की गई थीं। याचिकाओं में सहारा प्रबंधन की ओर से दावा किया गया है कि कंपनी ने एजेंटों को जमाकर्ताओं से राशि लेने का निर्देश नहीं दिया था। प्रबंधन का आरोप है कि कुछ एजेंटों ने अधिक कमीशन के लालच में निवेशकों से राशि जमा कराई।

इसी आधार पर याचिकाओं में सहारा के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द करने की मांग की गई है। अब 31 अगस्त की सुनवाई में हाईकोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है, इस पर सहारा निवेशकों और संबंधित पक्षों की नजर बनी हुई है।

वहीं, निवेशकों और पीड़ितों से मामले में एकजुट रहने और न्यायिक प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports