,

नेपाल की बाढ़ में रांची का युवक लापता, परिवार ने संजय सेठ से लगाई मदद की गुहार

JP Bharat Shareरांची: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच रांची निवासी राम प्रसाद घोष के लापता होने की खबर से परिवार की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राम प्रसाद नेपाल में एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी के प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। बाढ़ के बाद से उनका परिवार से संपर्क नहीं…

JP Bharat Share

रांची: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच रांची निवासी राम प्रसाद घोष के लापता होने की खबर से परिवार की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राम प्रसाद नेपाल में एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी के प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। बाढ़ के बाद से उनका परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है।

राम प्रसाद के परिजनों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर उनकी तलाश में मदद की अपील की। परिवार ने नेपाल में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के जरिए राम प्रसाद की जानकारी जुटाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया।

परिजनों की गुहार पर मंत्री ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित स्तर पर संपर्क कर राम प्रसाद की स्थिति की जानकारी जुटाने का प्रयास जारी रहने की बात कही।

परिवार अब राम प्रसाद के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। वहीं नेपाल में राहत और बचाव अभियान के बीच लापता लोगों की तलाश जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports