,

रांची में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी; 100 से अधिक लोग पकड़े गए

JP Bharat Shareरांची: राजधानी में हुड़दंग, खुले में शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार शाम विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर एक साथ सघन जांच और छापेमारी की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन…

JP Bharat Share

रांची: राजधानी में हुड़दंग, खुले में शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार शाम विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर एक साथ सघन जांच और छापेमारी की गई।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, मोरहाबादी मैदान, OTC ग्राउंड, DIG ग्राउंड, स्मार्ट सिटी परिसर, रिंग रोड सहित शराब दुकानों के आसपास जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया। इनमें खुले में शराब पीने, संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने और हुड़दंग करने वाले लोग शामिल बताए गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद कई लोगों को सख्त चेतावनी और हिदायत देकर छोड़ दिया, साथ ही उनके नाम-पते भी दर्ज किए गए।

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना बताया गया है। संवेदनशील इलाकों में अचानक हुई इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, खुले में शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी डायल 112 या नजदीकी थाना को देने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports