,

धनबाद में UGC Roll Back अभियान के समर्थन में कार्यक्रम, नियमों की समीक्षा की मांग

JP Bharat Shareधनबाद : UGC Roll Back अभियान के समर्थन में धनबाद में सवर्ण समाज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजपूत विचार मंच, चीते ग्रुप और धनसर सवर्ण समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने UGC से जुड़े नियमों को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं।…

JP Bharat Share

धनबाद : UGC Roll Back अभियान के समर्थन में धनबाद में सवर्ण समाज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजपूत विचार मंच, चीते ग्रुप और धनसर सवर्ण समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने UGC से जुड़े नियमों को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं। उन्होंने सरकार से संबंधित प्रावधानों की समीक्षा करने और लोगों की आपत्तियों पर विचार करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि UGC Roll Back अभियान के समर्थन में आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाई जाएंगी। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी बात रखने की अपील की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports