,

UGC NET 2026 में धनबाद के दो पूर्व छात्रों की शानदार सफलता, स्कूल में खुशी का माहौल

JP Bharat ShareDhanbad : UGC NET 2026 परीक्षा के नतीजों में बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह राजगंज के दो पूर्व छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। तोपचांची प्रखंड के ढांगी गांव निवासी सूरज कुमार पाठक ने UGC NET के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।…

JP Bharat Share

Dhanbad : UGC NET 2026 परीक्षा के नतीजों में बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह राजगंज के दो पूर्व छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

तोपचांची प्रखंड के ढांगी गांव निवासी सूरज कुमार पाठक ने UGC NET के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वहीं रथटांड़, रोआम निवासी राखी कुमारी ने भी UGC NET परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार पाठक वर्ष 2013 बैच, जबकि राखी कुमारी वर्ष 2019 बैच की छात्रा रही हैं। दोनों की इस उपलब्धि के बाद उनके लिए शिक्षण और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर खुले हैं।

दोनों विद्यार्थियों की सफलता की खबर मिलने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दोनों विद्यार्थी शुरुआत से ही मेहनती और प्रतिभाशाली रहे हैं। शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दो पूर्व छात्रों की उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ उनके परिवार और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports