,

धनबाद पहुंची भर्ती सुधार यात्रा, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की उठी मांग

JP Bharat Shareधनबाद : झारखंड में सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ मंगलवार को धनबाद पहुंची। अभ्यर्थी न्याय मंच से जुड़े युवाओं ने पदयात्रा के जरिए भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई। यात्रा की शुरुआत सुबह बलियापुर स्थित…

JP Bharat Share

धनबाद : झारखंड में सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ मंगलवार को धनबाद पहुंची। अभ्यर्थी न्याय मंच से जुड़े युवाओं ने पदयात्रा के जरिए भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई।

यात्रा की शुरुआत सुबह बलियापुर स्थित विनोद धाम से हुई। इसके बाद किसान चौक, मेमको मोड़ और सिटी सेंटर होते हुए पदयात्रा रणधीर वर्मा चौक पहुंची। आगे अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पदयात्रा में शामिल युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों, कथित अनियमितताओं और लंबित प्रक्रियाओं को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। उनका कहना है कि सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

आयोजकों के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और अभ्यर्थियों की समस्याओं को व्यापक स्तर पर सामने लाना है। संगठन की ओर से अभियान को झारखंड के सभी 24 जिलों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

यात्रा के दौरान युवाओं ने भर्ती व्यवस्था में आवश्यक सुधार और अभ्यर्थियों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports