,

धनबाद विधायक राज सिन्हा का मनाया गया जन्मदिन, भाजपा सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर सदर मंडल की ओर से धनबाद के विधायक राज सिन्हा का जन्मदिन मनाया गया। जगजीवन नगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक राज सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर सदर मंडल की ओर से धनबाद के विधायक राज सिन्हा का जन्मदिन मनाया गया। जगजीवन नगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक राज सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने आपसी उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री अखिलेश झा, जितेंद्र मालाकार, जितेंद्र यादव, उदय सिंह, राजू रंजन सिंह, धीरज सिंह, देवाशीष हजरा, राजेश शर्मा, अजय कुमार, शिल्पी घोष, अमित श्रीवास्तव, माइकल कुमार, मनोज दुबे और पिंकी दास सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports