रामगढ़/मांडू: नया मोड़ से गिद्दी सी जाने वाली हीरक रोड की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। खराब सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर हीरक रोड को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, जिसके कारण रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के साथ-साथ भारी वाहनों को भी परेशानी होती है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है। लोगों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ आवागमन का नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है।
















