,

गांधी मैदान में 14 सितंबर से शुरू होगा 23वां गणेश महोत्सव, खुटा पूजा के साथ तैयारियां शुरू

JP Bharat Shareजामताड़ा: शहर के गांधी मैदान में इस वर्ष 23वां सार्वजनिक गणेश महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर 2026 से होगी। आयोजन को लेकर समिति की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधि-विधान के साथ खुटा पूजा कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की गई। आयोजन…

JP Bharat Share

जामताड़ा: शहर के गांधी मैदान में इस वर्ष 23वां सार्वजनिक गणेश महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर 2026 से होगी। आयोजन को लेकर समिति की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधि-विधान के साथ खुटा पूजा कर पंडाल निर्माण की शुरुआत की गई।

आयोजन समिति के मुताबिक गांधी मैदान में इस बार श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

🎡 पूजा के साथ लगेगा भव्य मेला

गणेश महोत्सव के दौरान गांधी मैदान में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जामताड़ा शहर के अलावा आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। खासकर शाम के समय पूजा-अर्चना के बाद लोग मेले का आनंद लेते नजर आएंगे।

मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न आकर्षणों के साथ अलग-अलग तरह की दुकानें और अन्य गतिविधियां भी रहेंगी। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

🙏 समिति ने लोगों से की शामिल होने की अपील

गणेश पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्ता राम दत्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं।

उन्होंने जामताड़ा और आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने और आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports