, ,

बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, गोविंदपुर शाखा में काटा गया केक

JP Bharat Shareगोविंदपुर: बैंक ऑफ इंडिया की के.आई.ई. गोविंदपुर शाखा परिसर में बैंक का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक शशिकांत सिंह, बैंक अधिकारियों और मौजूद ग्राहकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना…

JP Bharat Share

गोविंदपुर: बैंक ऑफ इंडिया की के.आई.ई. गोविंदपुर शाखा परिसर में बैंक का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक शशिकांत सिंह, बैंक अधिकारियों और मौजूद ग्राहकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बैंक की उपलब्धियों और गौरवशाली इतिहास को भी याद किया गया।

ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक शशिकांत सिंह ने बैंक ऑफ इंडिया के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को त्वरित, पारदर्शी और आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में शाखा प्रबंधक शशिकांत सिंह के अलावा पंकज कुमार, विवेक कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार दुबे, श्रीनारायण सिंह, वरुण कुमार, रोकी चंद्रा, बासु महतो, डालु महतो, प्रेम महतो, खेदन गोप, ग्यास सहित बैंक के कर्मचारी, बीसी और स्थानीय ग्राहक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports