,

चास में अवैध बीयर से लदी XUV 500 जब्त, 1080 पाउच बरामद

JP Bharat Shareचास/बोकारो: पीड़ाजोर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध बीयर की खेप ले जा रही एक XUV 500 को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन को चास कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर वाहन लेकर फरार हो गया।…

JP Bharat Share

चास/बोकारो: पीड़ाजोर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध बीयर की खेप ले जा रही एक XUV 500 को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन को चास कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने पीछा करते हुए सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में बिरसा बस के पास वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद XUV 500 की तलाशी ली गई।

45 कार्टून में 1080 पाउच बरामद

तलाशी के दौरान वाहन से Haywards 5000 बीयर के 45 कार्टून बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, प्रत्येक कार्टून में 24 पाउच थे, यानी कुल 1080 पाउच बरामद हुए।

जब्त वाहन का नंबर WB02AA 5500 बताया गया है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने वाहन मालिक, चालक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ पीड़ाजोर थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बीयर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports