,

गिरिडीह से अपहृत कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, जमुई के जंगल से बरामद हुआ शव

JP Bharat Shareगिरिडीह/जमुई: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले अपहृत H&H कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मनोज सिंह उर्फ मंजेश कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह बिहार के जमुई जिले के पिपरातारी जंगल से उसका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।…

JP Bharat Share

गिरिडीह/जमुई: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले अपहृत H&H कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मनोज सिंह उर्फ मंजेश कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह बिहार के जमुई जिले के पिपरातारी जंगल से उसका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह मूल रूप से बिहार के लखीसराय के रहने वाले थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे करणपुरा मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया और बुलेट समेत उनका अपहरण कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 30 घंटे तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने बिहार सीमा से सटे जंगलों में छापेमारी अभियान तेज किया।

इसी दौरान मंगलवार सुबह जमुई के पिपरातारी जंगल में मनोज सिंह का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद चिहरा थाना और तिसरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अपहरण और हत्या की पूरी कड़ी को जोड़ने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मनोज सिंह का अपहरण किस मकसद से किया गया था और इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports