,

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग, भाजपा ने रांची में किया प्रदर्शन

JP Bharat Shareरांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को रांची में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची जिला के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने…

JP Bharat Share

रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को रांची में प्रदर्शन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची जिला के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षाओं में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों को न्याय देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवाओं के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान

भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मामलों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports