धनबाद: विद्या विकास समिति झारखंड, रांची के तत्वावधान में 5 और 6 सितंबर को हजारीबाग व गिरिडीह में आयोजित प्रांतीय विज्ञान एवं गणित मेले में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनसार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित दोनों वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय में आयोजित वंदना सभा के दौरान विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं
विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की आंतरिक ऊर्जा और प्रतिभा को सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने इस सफलता को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताया।
प्राचार्य ने अन्य विद्यार्थियों को भी विजेताओं से प्रेरणा लेकर भविष्य में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञान और गणित में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
दो दिवसीय मेले के विज्ञान वर्ग में लक्षिता, रीवांश, सक्षम राज, रिया, सार्थक, हर्षवर्धन, सुमित, कृष, देवजीत, प्रेम, ऋषभ, अभिराज, रोहित, सतविषा, आराध्या, प्रियदर्शनी, अनन्या, जोया, वैष्णवी, देवांशा, सान्वी, अंशिका और पलक समेत विद्यार्थियों ने प्रदर्श, प्रश्न मंच और नवाचार जैसी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए।
वहीं गणित मेले में अनन्या, आराध्या, अरुणाभ, अविका, उदित, नम्रता, अर्चना, वैष्णवी, अवंतिका, अंचित, शौर्य, सूर्यांश, अंकित, आयुष, शुभम, अभिषेक, निवास, निशांत, कुणाल और जाह्नवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
विद्यालय की टीम शिक्षकों विनय कुमार सिंह, अजय किशोर झा, सीमा कुमारी, बबीता सिंह, दिलीप दास और ओम कुमार पांडे के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल हुई थी।
विद्यालय प्रबंधन समिति के शंकर दयाल बुधिया, विनोद कुमार तुलस्यान, संजीव अग्रवाल समेत उप प्राचार्यों और शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
अब सफल प्रतिभागी 28 से 30 सितंबर तक रामगढ़ में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय विज्ञान एवं गणित मेले में हिस्सा लेंगे।
















