एशियन गेम्स 2026 में फिर नीली जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, भगवा किट रहेगी सेकेंडरी

JP Bharat Shareनई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर अपनी पारंपरिक नीली जर्सी में नजर आएगी। हॉकी इंडिया ने पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए नीली जर्सी को मुख्य किट बनाए रखने का फैसला किया है। यह फैसला 2026 वर्ल्ड कप के दौरान भगवा जर्सी के इस्तेमाल को लेकर…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर अपनी पारंपरिक नीली जर्सी में नजर आएगी। हॉकी इंडिया ने पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए नीली जर्सी को मुख्य किट बनाए रखने का फैसला किया है।

यह फैसला 2026 वर्ल्ड कप के दौरान भगवा जर्सी के इस्तेमाल को लेकर सामने आई चर्चाओं के बाद लिया गया है। हॉकी इंडिया ने इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को भी जानकारी दी है।

भगवा जर्सी पूरी तरह खत्म नहीं होगी

भगवा जर्सी को टीम की किट से पूरी तरह हटाया नहीं गया है। इसे सेकेंडरी किट के तौर पर बरकरार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम इसका इस्तेमाल कर सकेगी।

हॉकी इंडिया के अनुसार, जर्सी के रंग को लेकर खिलाड़ियों और कोचों से भी चर्चा की गई थी। नीले रंग के मैदान पर नीली जर्सी होने से खिलाड़ियों को पहचानने में परेशानी की बात सामने आई थी। इसके बाद पीले और भगवा रंग को विकल्प के रूप में देखा गया था।

भगवा रंग को तिरंगे में शामिल होने के कारण भी प्राथमिकता मिली थी। अब एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम की मुख्य पहचान एक बार फिर नीली जर्सी के रूप में दिखाई देगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports