,

धनबाद में अड्डाबाजी और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 28 हिरासत में

JP Bharat Shareधनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डाबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में किया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से जुटने…

JP Bharat Share

धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डाबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से जुटने वाले लोगों और खुले में शराब का सेवन करने वालों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 28 लोगों को हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए लोगों को संबंधित थानों में ले जाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना, आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी, शराब सेवन या अन्य अवांछित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ जिले में नियमित जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports