,

देवघर में खुलेगा AI और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 48 स्कूलों को भी मिलेगी सुविधा

JP Bharat Shareदेवघर: जिला प्रशासन ने डीएमएफटी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है। बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा…

JP Bharat Share

देवघर: जिला प्रशासन ने डीएमएफटी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है। बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

युवाओं को AI और साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग

बैठक में युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मंजूरी दी गई। केंद्र के माध्यम से युवाओं को AI और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े उन्नत एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

48 स्कूलों में पेयजल और शौचालय की सुविधा

खनन प्रभावित क्षेत्रों के 48 स्कूलों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ नए शौचालयों का निर्माण और पुराने शौचालयों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

चार स्वास्थ्य संस्थानों में MNCU

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सारठ, करौं और पालोजोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा देवघर सदर अस्पताल में मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) स्थापित करने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने और योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएमएफटी मद में राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और डीएमएफटी टीम के सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports