,

तेज बारिश के बीच अनियंत्रित होकर पलटी मिनीबस, महिला और बच्चा घायल

JP Bharat Shareकुल्टी: कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चिनकुड़ी से रानीगंज जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को तेज बारिश के दौरान एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मिनीबस टिनाकुड़ी से रानीगंज की ओर…

JP Bharat Share

कुल्टी: कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चिनकुड़ी से रानीगंज जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को तेज बारिश के दौरान एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिनीबस टिनाकुड़ी से रानीगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने सड़क पर आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने का प्रयास किया। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी नरम और फिसलन भरी थी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर मदद की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नियामतपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पलटी हुई मिनीबस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, ताकि मार्ग पर यातायात सामान्य हो सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports