बलियापुर: बलियापुर-बाघमारा क्षेत्र के हरहरि जंगल में गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
















