,

ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में सात गिरफ्तार, 17.05 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

JP Bharat Shareदेवघर: नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एसपी…

JP Bharat Share

देवघर: नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 8 सितंबर को जमुनिया जंगल स्थित यात्री शेड के पास छापेमारी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल (50), गौतम झा (24), राहुल कुमार (22), दीपु यादव (21), लखन मरांडी (25), रंधीर यादव (30) और विकास कुमार (21) के रूप में हुई है।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार रंज समेत पुलिसकर्मी, रिजर्व गार्ड के जवान और थाना के चौकीदार शामिल रहे। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports