धनबाद: बलियापुर क्षेत्र के ढांगी पहाड़ के नीचे सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जेएलकेएम नेता आशीष महतो और पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
आपकी राय क्या है? ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच और मृतका की पहचान के साथ मौत की वजह सामने आना बेहद जरूरी है।
















