बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश, विधानसभा में सीएम ने जताई नाराजगी

JP Bharat Shareकोलकाता: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने भवानीपुर थाने के सामने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला और तस्वीर जलाकर किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की और पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने…

JP Bharat Share

कोलकाता: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने भवानीपुर थाने के सामने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला और तस्वीर जलाकर किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की और पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले किसी भी धर्मगुरु को अपने विचार रखने का अधिकार है। किसी के बयान से सहमत या असहमत होना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के दौरान तस्वीर या पुतला जलाना उचित नहीं है।

बताया गया है कि कोलकाता के अलावा आसनसोल और दुर्गापुर में भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन मामलों में पुलिस कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गापूजा और मांसाहार को लेकर दिए गए बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है। मुख्यमंत्री के ताजा बयान के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports