धनबाद: शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच लुबी सर्कुलर रोड के पास बड़ा हादसा हो गया। सड़क से गुजर रहे एक टोटो के ऊपर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय टोटो में चालक के अलावा एक सवारी भी मौजूद थी। पेड़ गिरने से दोनों उसके नीचे दब गए। हालांकि राहत की बात रही कि दोनों की जान बच गई। हादसे में चालक और सवारी को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। पेड़ गिरने के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
टोटो चालक विकास कुमार महतो के अनुसार, अचानक पेड़ टोटो के ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें और सवारी को चोट लगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की।
















