गिरिडीह: झारखंड की डीजीपी तादाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान डीजीपी के साथ आईजी और गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पुलिस और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
तादाशा मिश्रा ने सुदिव्य कुमार के असमय निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
















