,

झरिया विधायक की पहल से स्टेशन-दुखहरनी मंदिर मार्ग की सफाई, राहगीरों को मिली राहत

JP Bharat Shareझरिया: झरिया स्टेशन से दुखहरनी मंदिर जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जमा झाड़ियों और कचरे की समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक रागिनी सिंह की पहल के बाद डोजर से सड़क किनारे सफाई कराई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर…

JP Bharat Share

झरिया: झरिया स्टेशन से दुखहरनी मंदिर जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जमा झाड़ियों और कचरे की समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक रागिनी सिंह की पहल के बाद डोजर से सड़क किनारे सफाई कराई गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां उग आने और कई जगह कचरा जमा होने से मार्ग संकरा हो गया था। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

समस्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक रागिनी सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोजर भेजकर झाड़ियों और जमा गंदगी को हटवाया। सफाई के बाद मार्ग पहले की तुलना में अधिक साफ और सुगम हो गया है।

सफाई कार्य के दौरान रघु राम, सौरव शर्मा और जितेंद्र गिरी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। स्थानीय लोगों ने समस्या के तत्काल समाधान के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने लोगों से सड़क और उसके आसपास कचरा नहीं फेंकने की अपील की, ताकि मार्ग को लंबे समय तक साफ-सुथरा रखा जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports