धनबाद: गोविंदपुर में लायंस क्लब ऑफ गोबिंदपुर की ओर से 48वीं चार्टर वर्षगांठ के अवसर पर ‘द लायन समागम 2026’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान ‘सेवा पथ’ ई-पत्रिका का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टर, शिक्षक, विद्यार्थी, इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा हुई। आयोजकों ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आगे भी सेवा गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
















