,

रणधीर वर्मा चौक पर चला स्वच्छता अभियान, हर रविवार सामूहिक सफाई का संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: ‘मैं हूं धनबाद’ और धनबाद नगर निगम के सहयोग से रविवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धरना स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। संगठन की अध्यक्ष पूजा रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ धनबाद बनाना केवल प्रशासन की…

JP Bharat Share

धनबाद: ‘मैं हूं धनबाद’ और धनबाद नगर निगम के सहयोग से रविवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धरना स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।

संगठन की अध्यक्ष पूजा रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ धनबाद बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘मैं हूं धनबाद’ की ओर से शहरवासियों के सहयोग से प्रत्येक रविवार सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग वार्डों में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाने के इच्छुक नागरिक संगठन से संपर्क कर सकते हैं। संगठन की ओर से स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन के सचिव सनोज कुमार ने कहा कि अधिकारों की बात करने के साथ नागरिकों को अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने आम लोगों से स्वच्छता अभियान से जुड़कर सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

अभियान में नंदन कुमार बर्नवाल, शुभम कुमार निषाद, निलेश पांडेय, पवन कुमार, संतोष कुमार, रवि, राहुल कुमार सिंह, अमित कुमार, शुभम निषाद समेत नगर निगम के सफाई कर्मियों, संगठन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान लोगों ने स्वच्छता को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कहा कि “धनबाद हमारा है, स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है।”


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports